एक भाषा के रूप में हिंदी न केवल भारत की पहचान है बल्कि यह हमारे जीवन मूल्यों, संस्कृति एवं संस्कारों की सच्ची संवाहक, संप्रेषक और परिचायक भी है। बहुत सरल, सहज और सुगम भाषा होने के साथ हिंदी विश्व की संभवतः सबसे वैज्ञानिक भाषा है, जो हमारे पारंपरिक ज्ञान, प्राचीन सभ्यता और आधुनिक प्रगति के बीच एक सेतु भी है।
हिंदी को हम भाषा की जननी, साहित्य की गरिमा एवं जन-जन की भाषा भी कहते हैं। भारतीय संविधान के अनुसार हिंदी भाषा को भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया गया है। प्रतिवर्ष 14 सितंबर का दिन ‘हिंदी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। विश्व में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिये जागरूकता पैदा करने तथा हिंदी को अंतर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में प्रस्तुत करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को ‘विश्व हिंदी दिवस’ मनाया जाता है।
अधिक पढ़ें‘राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2020-21’ के प्रथम चरण की परीक्षा का परिणाम देखने के लिए 'परिणाम' के अंतर्गत जाएं।
विद्यार्थी अपना अनुक्रमांक (Enroll No.) प्रेषित कर अपना परीक्षा परिणाम देखें।
हिंदी ओलंपियाड परीक्षा में उपस्थित होने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र।
द्वितीय चरण की परीक्षा के लिए चयनित विद्यार्थी, जिनके 80 प्रतिशत से अधिक अंक हैं। (कक्षा 1-2 के अतिरिक्त)
...
अधिक पढ़ें...
अधिक पढ़ेंएक भाषा के रूप में हिंदी न केवल भारत की पहचान है बल्कि यह हमारे जीवन मूल्यों, संस्कृति एवं संस्कारों की सच्ची संवाहक, संप्रेषक और परिचायक भी है। बहुत सरल, सहज और सुगम भाषा होने के साथ हिंदी विश्व की संभवतः सबसे वैज्ञानिक भाषा है।
...
अधिक पढ़ें